- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल के जारी कहर के बीच अब ईरान ने भी बड़ा कदम उठा लिया है। ईरान ने अब दुबई में स्थित विश्व के सबसे बड़े ऑयल टैंक 'अरामको' पर अटैक किया है। खबरों के अनुसार, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ड्रोन हमलों के बाद आज अपनी रास तनुरा तेल रिफाइनरी बंद कर दी। ये तेल रिफाइनरी बंद होने से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 9.32% बढ़ गई हैं। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।
खबरों के अनुसार, सऊदी की सबसे बड़ी और सबसे स्ट्रेटेजिक एनर्जी साइट्स में से ईरानी हमला होने के बाद इसके प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका-इजराइल ने मिलकर ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर किया हमला
दूसरी और अमेरिका-इजराइल ने मिलकर ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर हमला किया है। इस हमले में तीन जहाज डूबने की जानकारी सामने आई है। यहां पर कई इमारतें भी तबाह हुई हैं। खबरों के अनुसार, लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज में ओमान की खाड़ी के पास दक्षिणी ईरान में कोर्नाक नेवल बेस पर टूटी हुई इमारतें नजार आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटोज रविवार को जारी की गई थीं। अमेरिका-इजराइल हमले से ईरान में भारी तबाही मच गई है। बड़ी संख्या में यहां पर लोगों की मौत हुई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। ये जंग कब समाप्त होगी ये तो आगामी समय ही बताएगा।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें