- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले हमलों से ईरान दहल उठा है। हालांकि ईरान ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इस जंग के बाद पश्चिमी एशिया में संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
इसको लेकर पीएम मोदी ने भारत का रुख स्पष्ट किया है। पीएम मोदी ने इस संबंध में कहा कि पश्चिम एशिया में संकट गहरी चिंता का विषय है। विश्व में तनाव चल रहा है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि भारत सभी देशों के साथ मिल काम करेगा। भारत बातचीत, कूटनीति से समाधान के पक्ष में है।
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया के हालात हमारे लिए गंभीर चिंता की बात है। भारत सभी झगड़ों को बातचीत और डिप्लोमेसी से सुलझाने का समर्थन करता है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आत तड़के इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की है। इस जंग में अभी तक ईरान में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
PC: thefederal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें