T20 World Cup 2026: इन पांच गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में इस स्थान पर हैं  वरुण चक्रवर्ती

Hanuman | Monday, 02 Mar 2026 01:06:24 PM
T20 World Cup 2026: These five bowlers have taken the most wickets, Varun Chakravarthy is at this position in the list

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में कई गेंदबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। टूर्नामेंट का सुपर आठ चरण समाप्त हो चुका है। अब केवल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ही बचे हुए हैं।

आज हम आपको सुपर आठ चरण तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका के शेडली वैन शाल्कविक हैं, जिन्होंने केवल 4 मैचों में ही सबसे ज्यादा 13 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/25 रहा है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के बी मुजरबानी हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 13 झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/17 रहा है।

साउथ अफ्रीका के एल एनगिडी ने 6 मैचों में 12 अपने नाम किए हैं। वहीं भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन सात रन पर तीन विकेट रहा है। वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कॉबर्न बॉश 6 मैचों में 11 अपने नाम किए हैं।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.