- SHARE
-
खेल डेस्क। संजू सैमसन (नाबाद 97) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफानइल भी प्रवेश कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत का सामना पांच मार्च का इंग्लैंड से होगा।
भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के टारगेट का पीछा 19.2 ओवर्स में पूरा किया। संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए अंत तक नाबाद रहे। उनके बल्ले से 50 गेंदों में 97 रनों की पारी देखने को मिली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इस पारी के दम पर सैमसन ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम इंडिया की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी।
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ भी बनाए थे 82 रन
अब विराट कोहली ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे। अब संजू सैमसन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97 रनों की पारी खेल ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। हालांक संजू सैमसन इस पारी में अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें