- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर आठ के पहले ग्रुप से सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम कौन होगी, इसका फैसला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के परिणाम से होगा। दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। कल होने वाले मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है।
वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है और कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है जो रिस्ट स्पिनर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। तीसरे नंबर पर इशान किशन और इसे बाद कप्तान सुर्यकुमार यादव मैदान में बल्लेबाजी के लिए आएंगे।
वहीं तिलक वर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, जिन्होंने पिछले मैच में तूफानी पारी खेली थी। वेस्टइंडीज खिलाफ मैच में एक बार फिर से हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। उप कप्तान अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन हिस्सा रहेंगे। कुलदीप यादव को मौका मिलने की भी पूरी संभावना है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
PC: espncricinfo