- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फरवरी माह के अन्तिम दिन यानी 28 फरवरी 2026 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आमजन का राहत नहीं मिली है। यानी आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को पुरानी कीमतों में ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।
जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 , डीजल ₹91.88
लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बदलाव
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को मई 2022 के बाद से कीमतों में कमी होने का इंतजार है। दोनों ईंधनों की महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें