Gold-Silver Price: सात हजार रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 09:37:15 AM
Gold-Silver Price: Silver has become costlier by seven thousand rupees, the price of gold has increased by this much.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर आज भी जारी है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में अब करीब 7,000 रुपए प्रति किलो की भारी तेजी आई है। वहीं सोने की कीमतों में भी लगभग 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है।

दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक आई तेजी से ग्राहकों से लेकर बड़े निवेशकों तक की चिंता बढ़ गई है। खबरों के अनुसार, राजस्थान में आज शुद्ध चांदी (999 टंच) की कीमत बढ़कर 2, 58, 600 रुपए प्रति किलो हो चुकी है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2 लाख 57 हजार रुपए हो गई है।

वहीं 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम अब 1 लाख 56 हजार 300 रुपए का हो गया है।  23 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार 50 रुपए और जेवराती सोना यानी 22 कैरेट की कीमत 1 लाख 43 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है।

PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.