- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना को अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत करार दिया है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा याद रखें, कांग्रेस का हर सिपाही लोकतंत्र का प्रहरी और संविधान का रखवाला है, कमजोर नहीं है।
मेरी जानकारी में आया है कि जयपुर स्थित विधायक आवास परिसर में भाजपा विधायक के समर्थकों द्वारा एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई है। ये घटना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। विधायक आवास जनसेवा और संवाद का स्थान होता है, जहां पार्टी और विचारधारा से हटकर लोग उम्मीद के साथ अपने जनप्रतिनिधि के पास पहुंचते हैं।
अगर जनता वहां खुद को असुरक्षित महसूस करेगी, तो जनभावना और प्रदेश की कानून-व्यवस्था का क्या होगा? राज्य सरकार को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें