- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस बीमारी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि सिलिकोसिस एक लाइलाज और जानलेवा बीमारी है जिससे राजस्थान के हजारों गरीब खदान और निर्माण मजदूर जूझ रहे हैं। मजदूरों के लिए कांग्रेस का सुरक्षा कवच: 2013: हमारी सरकार ने 4 लाख रुपए की सहायता राशि शुरू की। 2019: देश की पहली 'सिलिकोसिस पॉलिसी' बनाई। इसके तहत 5 लाख रुपए की सहायता (3 लाख बीमारी पर, 2 लाख मृत्यु पर), निशुल्क इलाज और 1500 रुपए मासिक पेंशन का प्रावधान किया गया। 2019-23: करीब 35,000 मरीजों को 911 करोड़ रुपए से अधिक की सीधे सहायता दी गई।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज पीड़ितों के नए कार्ड नहीं बन रहे हैं। कई कार्ड अकारण ब्लॉक हैं, जिससे सहायता राशि के अभाव में मजदूर दम तोड़ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी पॉलिसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांगें
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से इस संबंध में कई मांगे की हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्ड जारी करे और ब्लॉक कार्डों को बहाल करे। पिछले 6 साल से सहायता राशि स्थिर है, बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे तत्काल बढ़ाया जाए। उद्योगों को सख्ती से पाबंद किया जाए ताकि सिलिकोसिस का प्रसार रुके। मजदूरों का हक मारना बंद करे सरकार।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें