- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। देश के बड़े शहरों में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों में कब कमी आएगी ये तो समय ही बताएगा।
राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर ही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें