Rajasthan: किरोड़ी लाल ने विधानसभा में महिलाओं के हित में कर दी हैं ये बंपर घोषणाएं

Hanuman | Friday, 27 Feb 2026 08:50:57 AM
Rajasthan: Kirodi Lal has made these big announcements in the Assembly in the interest of women

जयपुर। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने गुरुवार को विधानसभा में महिलाओं के हित में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण विकास विभाग की 98 अरब 18 करोड़ 41 लाख 30 हजार रूपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित की गई।  डॉ. किरोड़ी लाल ने अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब देने के दौरान कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 2000 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में प्रशिक्षित करने की घोषणा की।

डॉ. मीणा ने आंगनवाडी केन्द्रों, विद्यालयों में तैयार होने वाले मिड-डे मील में पौष्टिक व ताजा सब्जियों को शामिल करने व महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए 11000 अमृत पोशण वाटिका विकसित करने, ग्रामीण विकास से सम्बंधित सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रबंधन, निगरानी और क्षमतावर्धन के लिए जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग स्थापित करने, केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण मॉडल को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य मद से संचालित सभी योजनाओं में लागू करने, पीएम आवास निर्माण में प्रचलित स्थानीय तकनीक की आईआईटी, दिल्ली द्वारा स्टडी करवा कर प्रोटोटाइप नक्शे तैयार कर नवगठित पंचायत समिति मुख्यालयों पर 2-2 व अन्य पंचायत समिति मुख्यालयों पर 1-1 प्रोटोटाईप आवास निर्मित करवाने की भी घोषणा की।

डॉ. किरोड़ी लाल ने इसके निर्माण की भी कर दी है घोषणा
ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना व राजीविका का कंवर्जेंस कर महिला स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर लेवल फैडरेशन के कार्यालय भवन/कार्यशालाओं के निर्माण की घोषणा की। ये भवन महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रशिक्षण, निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन, बिक्री के मंच के रूप में उपयोगी होंगे।

PC: prabhasakshi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.