Dotasra ने दिलावर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार ने ऐसे व्यक्ति को पंचायती राज...

Hanuman | Friday, 27 Feb 2026 10:39:19 AM
Dotasra made a big statement regarding Dilawar

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब विधानसभा में भजनलाल सरकार और शिक्षा मदन दिलावर को निशाने पर लिया है। इस संबंध में उन्होंने एक्स पर भी पोस्ट की है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने विधानसभा में  दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे व्यक्ति को पंचायती राज और शिक्षा विभाग सौंपा है, जो पंचायती राज का 'प' और शिक्षा का 'श' नहीं समझते। पंचायती राज के नाम से भाजपा ने जो कबाड़ा किया है इस प्रदेश का, मैं समझता हूं कि इतिहास याद रखेगा और आपको भुगतना भी पड़ेगा। 

भाजपा को पता है कि अगर चुनाव हुए तो उनका सूपड़ा साफा हो जाएगा
पंचायती राज और ग्रामीण विकास को अलग-अलग कर दिया। ये पहली बार हुआ है इस प्रदेश के अंदर, जो किसी भी राज्य में नहीं मिलेगा। कोर्ट ने अप्रैल तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है, फिर भी ये सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई कि वो चुनाव कराने में सक्षम नहीं है। भाजपा को पता है कि अगर चुनाव हुए तो उनका सूपड़ा साफा हो जाएगा। एसआईआर के बाद ये सरकार पुरानी वोटर लिस्ट से चुनाव करवाना चाहती है, क्योंकि एसआईआर में भाजपा जो बेईमानी करना चाह रही थी, वो हो नहीं पाई। शर्म की बात है कि भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को कठपुतली बना दिया है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटा रहे हैं, अधिकारियों की रीढ़ की हड्डी नहीं है, ये बीजेपी के सामने नतमस्तक हो गए हैं।

मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट तैयार है
भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट को बता रही कि ओबीसी आयोग से रिपोर्ट नहीं मिली। मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट तैयार है, ये लेना नहीं चाहते। चुनाव से बचना चाहते हैं, यही सच्चाई है, क्योंकि जानते हैं कि चुनाव हारेंगे इसलिए डरकर भाग रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस के विधायक हैं, जहां जनता ने विपक्ष को चुना है, वहां विकास के पैसे रोके जा रहे हैं। क्या लोकतंत्र में विकास भी पार्टी देखकर होगा?

PC: Dotasra 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.