- SHARE
-
खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ के चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने गुरुवार को जिम्बाब्वे को 72 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत को अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने अन्तिम मैच में वेस्टइंडीज को शिकस्त देना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाया है।
जवाब में जिम्बाब्वे निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 186 रन ही बना सकी। मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस मुकाबले में 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। इस पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने कॅरियर में हासिल कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के भी लगाए।
इस पारी के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार यादव ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 148 मुकाबलों की 140 पारियों में 34.1 के औसत से 4024 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।
हार्दिक पांड्या और अभिषेक ने लगाया अर्धशतक
भारत की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और चार छक्कों के दम पर 50 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने भी 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों के दम पर नाबाद 44 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने भी 30 गेंदों पर 55 रन बनाए।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें