- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम के स्टार क्रिेकेटर रिंकू सिंह पर आज सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज उनके पिता का निधन हो गया है, जो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। खबरों के अनुसार,ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल पीआरओ ने जानकारी दी कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र ने आज सुबह 5 बजे आखिरी सांस ली। पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद रिंकू सिंह चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
हाल ही में उनके पिता की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को भारतीय टीम का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा था। इसके बाद वह फिर से टीम से जुड़े थे।
हालांकि गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर आठ के मैच में वह भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। आपको बता दें कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें