- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से राजस्थान आ रहे हैं। वह आज राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर से आमजन को कई बड़ी सौगातें देंगे। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी अजमेर में आज होने वाली जनसभा में 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने के साथ ही देश की करोड़ों बेटियों की सेहत से जुड़ा एक ऐतिहासिक 'नेशनल मिशन' भी लॉन्च करेंगे।
ये जनसभा आज अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर होगी। जनसभा में पीएम मोदी सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत के सबसे बड़े स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रव्यापी एसपीवी टीकाकरण अभियान का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। वहीं आज प्रदेश के राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई उड़ान भी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान कुल 16,686 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पानी की किल्लत दूर करने के लिए नोनेरा और परवन अकवाद पेयजल परियोजनाएं (करीब 3,200 करोड़ रुपए) को भी आज धरातल पर उतार जाएगा।
प्रधानमंत्री इस जनसभा के दौरान 'रोजगार उत्सव' के तहत 21,863 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी की इस जनसभा को निकाय और पंचायत चुनावों से ठीक पहले भाजपा सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
सीएम भजनलाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
इससे पहले आज सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि कल धर्मनगरी अजमेर की पावन धरा पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संपूर्ण व्यवस्थाएं भव्य, सुदृढ़ और सुरक्षित सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। प्रधानमंत्री के ओजस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजस्थान आज 'विकसित भारत विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने और विकास के नए सोपानों को छूने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तत्पर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें