Rajasthan: पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले सीएम भजनलाल ने कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं, इनका भी नाम बदलने का किया ऐलान

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 08:34:34 AM
Rajasthan: Before PM Modi's visit to Ajmer, CM Bhajanlal has made these big announcements, including announcing the renaming of these places

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के अमजेर दौरे से एक दिन पूर्व प्रदेश के लोगों के हित में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम भजनलाल ने शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब के दौरान  ये घोषणाएं कर आमजन को खुश कर दिया है। सीएम भजनलाल ने युवाओं को एक बार फिर बड़ी सौगात देते हुए आगामी वर्ष में 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती हेतु कैलेंडर जारी करने की घोषणा की।  वहीं जयपुर में 450 करोड़ रुपए की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग स्थापित किए जाने का भी उन्होंने ऐलान किया है।

सीएम भजनलाल ने विधानसभा में माउंट आबू का नाम ‘आबू राज, जहाजपुर का नाम ‘यज्ञपुर’तथा कामां का नाम ‘काम वन करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प पत्र में 2 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर गेंहू खरीद का वादा पूरा करते हुए आगामी वर्ष में 150 रुपए बोनस के साथ गेहूं की खरीद 2,735 रुपये प्रति क्विंटल से करने की घोषणा की।

कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं
सीएम भजनलाल ने पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों को राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार आगामी वर्ष में 9 हजार 200 करोड़ रुपए करने, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन राशि में 150 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,450 रुपए प्रतिमाह करने,  900 करोड़ रुपए से अधिक लागत के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य कराने,  83 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से पेयजल क्षेत्र में विभिन्न जिलों में नई पाइपलाइन, उच्च जलाशय निर्माण, नलकूप स्थापना एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन कार्य करवाने,जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण में लगभग 42.80 किलोमीटर, 13,600 करोड़ रुपए लागत के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने, जयपुर में द्रव्यवती नदी पर 36 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने और  रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदने का ऐलान किया।

इनके अलावा भी उन्होंने शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड-डे मील कुक आदि कार्मिक तथा पंचायतीराज एवं नगर निकाय अध्यक्ष एवं सदस्यों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि का भी ऐलान किया।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.