- SHARE
-
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से राजस्थान आ रहे हैं। वह शनिवार को अममेर जिले की कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर दौरे से पहले पीएम मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से गहलोत ने पीएम मोदी को 2023 के चुनाव में चित्तौड़गढ़ से किया वादा याद दिलाया है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज एक्स पर पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र को शेयर कर बड़ी बात कही है। गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि 2023 के चुनाव में चित्तौड़गढ़ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर कांग्रेस की जनहितकारी योजनाएं बंद नहीं होंगी, परंतु आज धरातल पर स्थिति विपरीत है। अजमेर आगमन से पूर्व, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनका वादा याद दिलाया और राजस्थान में बंद/अटकाए गए प्रोजेक्ट्स व योजनाओं को जनहित में पुनः बहाल करने का आग्रह किया।
आपको बता दें कि पीएम मोदी के अजमेर दौरे की जमकर तैयारियां की जा रही हैं। जिला पुलिस की ओर से शहर के लिए 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लिया है। शनिवार सुबह 6 बजे से अजमेर में किसी भी दिशा से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें