Pakistan-Afghanistan जंग में अब तक हो चुकी है 300 से ज्यादा लोगों की मौत, इतने हुए घायल

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 01:51:57 PM
More than 300 people have died and many injured in the Pakistan-Afghanistan war so far

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग चल रही है। पाकिस्तान के हमले के बाद अगानिस्तान की ओर से फिर से जवाबी कार्रवाई की गई है। खबरों के अनुसार, इस जंग में दोनों ही दोनों पक्षों के 300 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।

वहीं 500 से ज्यादा घायल हुए। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई थी। अफगानिस्तान की ओर से 22 फरवरी को हुई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई की थी। इसके बाद में पाकिस्तान की ओर से ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत पाक पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार, पक्तिया, नंगरहार और अन्य प्रांतों में एयरस्ट्राइक की। जवाब में फिर से अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई शहरों में जोरदार हमला किया है।

इससे पाकिस्तान में बड़ा नुकसान हुआ है। हमले का वीडियो भी जारी हो चुका है। इस संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.