Ajmer: पीएम मोदी ने आमजन को दी सौगातें, कांग्रेस को दे दिया है अब ये नया नाम

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 01:19:49 PM
Ajmer: PM Modi gave gifts to the common people, now he has given this new name to Congress.

इंटरनेट डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर से आमजन को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेन के साथ ही देश की करोड़ों बेटियों की सेहत से जुड़ा एक ऐतिहासिक 'नेशनल मिशन' भी लॉन्च किया है।  उन्होंने 'सर्वाइकल कैंसर' के खिलाफ भारत के सबसे बड़े स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का भी आधिकारिक शुभारंभ किया। पीएम मोदी कुल 16,686 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अजमेर जिले की कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित विशाल सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने इस दौरान बोल दिया कि कभी कांग्रेस आईएनसी यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब यह नहीं बची है। आज वह आईएससी के बजाय एमएमसी बन गई है, यानी मुस्लिम लीग, माओवादी कांग्रेस।

 पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए उन्होंने देश को बांट दिया। आज कांग्रेस वहीं कर रही है। वहीं उन्होंने इस दौरान ये भी बोल दिया कि माओवादी भी भारत की समृद्धि से नफरत करते हैं, ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर कहीं भी देश को बदनाम करती है। कांग्रेस के कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.