New rules: 1 मार्च से बदलने वाले हैं ये नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा प्रभाव

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 04:50:46 PM
New rules: These rules are going to change from March 1!

इंटरनेट डेस्क। महीने के पहले दिन कुछ न कुछ वित्तीय बदलाव होते हैं, जिनका व्यक्ति की जेब पर भी प्रभाव पड़ता है। कल मार्च माह का पहला दिन है। इसी कारण कल भी कई बड़े बदलाव होने की संभावनाए हैं। कल एलपीजी सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। वहीं सिम, यूपीआई के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव हो सकते हैं। 

खबरों मार्च 2026 के पहले दिन में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव के तहत भारतीय रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग के लिए नया RailOne एप लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा होने से यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिलेगी।

डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार की ओर से सिम बाइंडिंग का नियम लाया जा रहा है। वहीं माह के पहले दिन यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव हो सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। वहीं सरकारी बैंकों की ओर से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव किया जा सकता है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.