PM Kisan Yojana: कब जारी होगी योजना की 22वीं किस्त?  सामने आया ये अपडेट

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 03:20:15 PM
PM Kisan Yojana: When will the 22nd installment of the scheme be released? This update has been revealed

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार की ओर से हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को छह हजार रुपए की सहायता हर साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।

किसानों के लिए अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को 22वीं किस्त जारी होने का इंतजार है। आज फरवरी माह का अन्तिम दिन है। सरकार ने अभी तक किस्त जारी नहीं की है। केन्द्र सरकार की ओर से 22वीं किस्त कब जारी होगी, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही किस्त की तारीख का ऐलान हो सकता है।

खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त होली के बाद जारी हो सकती है। आपको बता दें केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को तीन जरूरी काम पूरे करने होंगे।  

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.