T20 World Cup: Eden Gardens में बहुत ही शानदार है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, जीत चुकी है इतने मैच

Hanuman | Saturday, 28 Feb 2026 03:27:52 PM
T20 World Cup: India have a great record at Eden Gardens, having won so many matches

खेल डेस्क। भारत और वेस्टंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगी। जीतने वाली टीम टूर्नामेंट की अन्तिम चार टीमों में प्रवेश कर लेगी। इस एक तरह से ये मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल ही है।

मैच शुरू होने से पहले आज हम आपको ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय टीम के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस मैच में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिलता है। कोलकाता के इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 8 मुकाबले खेले हैं और इसमें से उसे 7 मैचों में जीत मिली है।

केवल एक मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को इस मैदान पर पिछली बार साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पर एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है। ये पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी बताई जा रही है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.