Rajasthan: क्या अशोक गहलोत फिर से बनेंगे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष? चर्चा में है नाम

Samachar Jagat | Tuesday, 14 May 2024 08:37:01 AM
Rajasthan: Will Ashok Gehlot become the state president of Congress again? name is in discussion

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष बदल सकता है। इसके लिए कवायत भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, ये लोकसभा चुनाव परिणाम पर ही निर्भर होगा। लोकसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस की उम्मीद के अनुरूप रहने पर गोविंद सिंह डोटासरा अध्यक्ष बने रह सकते हैं। उन्हें इस पद पर करीब चार साल हो गए हैं।  
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गजों के नाम चर्चा में चल रहे हैं। खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम भी चर्चा में है। 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अगर केंद्र में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की सियासत में ही बने रहना पसंद करेंगे। खबरों की मानें तो राजस्थान में संगठन पर पकड़ बनी रहे इसके लिए उनके खेमे की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर लॉबिंग की जा रही है। 

अशोक गहलोत पहले भी रह चुके हैं अध्यक्ष
पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन इस बार इस पद के लिए उनका नाम चर्चाओं में होना सबके लिए चौंकाने वाला है। अशोक गहलोत अगर कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनने में रूचि नहीं लेते हैं तो उनके खेमे के किसी नेता को कांग्रेस अलाकमान की ओर से जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे अशोक गहलोत की प्रदेश कांग्रेस की सियासत पर पकड़ मजबूत बनी रह सकती है। 

सचिन पालयट को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
वहीं कांग्रेस आलाकमान एक फिर से सचिन पायलट को ये बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। सचिन पायलट अगर इस पद पर दिलचस्पी नहीं दिखाए तो गोविंद सिंह डोटासरा इस पद पर बने रह सकते हैं। 

PC: freepressjournal



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.