जन्मदिन पर Sachin Pilot ने सीएम गहलोत के लिए कही दिल को छू लेने वाली ये बात 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 01:17:32 PM
Sachin Pilot said this heart touching thing for CM Gehlot on his birthday

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन यानी 3 मई 1951 को जोधपुर में जन्में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति से जुड़े बहुत से दिग्गजों ने बधाई दी है। इन्हीं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हैं। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी सीएम गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। आपके नेतृत्व में प्रदेश इसी तरह विकास एवं उन्नति के आयाम हासिल करे। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।

PC: livemint



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.