Travel Tips: अक्टृबर में बना लें गुवाहाटी घूमने का प्लान, यादगार बनेगा टूर 

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Oct 2023 03:47:57 PM
Travel Tips: Make a plan to visit Guwahati in October, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर बसा हुआ गुवाहाटी शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका अक्टूबर में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

पूर्व-उत्तर भारत में असम के सबसे बड़े नगर गुवाहाटी में खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। ये शहर प्राचीन मंदिरों के कारण पयर्टकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। 

यहां पर एक बहुत ही खूबसूरत चिडिय़ाघर भी है, जो उत्तर-पूर्व भारत में सबसे बड़ा है। इसमें विभिन्न जाति-प्रजाति के जानवरों का दीदार आप कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ गुवाहाटी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां का प्लान आपके लिए यादगार साबित होगा। गुवाहाटी कई कारणों से देश में प्रसिद्ध है। आपको एक बार इसे जरूर ही देखना चाहिए। 
 

PC:  tv9hindi, holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.