अलवर। राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का बाघ अभियारण के पास संत का खोला ( जैतपुरा) में एक पिंजरे में नर पैंथर फंस गया है। जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है। इस नर पैंथर के नीचे का दांत टूटा हुआ है। आदमखोर पैंथर के लिए बिछाएं गए जाल में यह नर पैंथर फंस गया।
वन विभाग की टीम ने आदमखोर को पकडऩे के लिए सरिस्का एरिया में पिंजरे लगाएं थे, जिसमें यह पैंथर कैद हो गया। मुख्य वन संरक्षक आरएस शेखावत ने बताया कि पिछले दिनों सरिस्का में एक आदमखोर पैंथर ने आतंक मचा रखा था, जिसने कई लोगों की जान ले ली और कई लोगो को जख्मी कर दिया था।
उसी को देखते हुए वन विभाग ने सरिस्का एरिया में पिंंजरे लगाए हुए थे, जिसमें यह आरोपी नर पैंथर कैद हो गया। शेखावत के मुताबिक आरोपी पैंथर का नीचे का दांत टूटा हुआ है। साथ ही उन्होंने शक जताया कि यह मुख्य आरोपी पैंथर हो सकता है। पूरी कहानी का पता जांच के बाद ही लग सकता हैं। फिलहाल इसको जयपुर जू भेज दिया गया है।