स्मार्ट पुलिसिंग और सुरक्षित राजस्थान : मुख्यमंत्री

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 05:29:58 AM
Smart policing and safe Rajasthan: CM

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जयपुर में स्मार्ट पुलिसिंग व्यवस्था लागू करने के लिए उच्च तकनीक से लैस अत्याधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष का शुभारम्भ किया है। 

राजे ने आज यहां जयपुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि स्मार्ट सिटी की दिशा में उठाये गये इस कदम से राजस्थान पुलिस आमजन को सुरक्षित वातावरण देने में कई दूसरे राज्यों से आगे निकल जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इसी वर्ष जून तक राज्य के 6 अन्य संभागीय मुख्यालयों पर भी इसी तर्ज पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे और फिर सभी जिला मुख्यालयों को चरणबद्घ रूप से इन कमाण्ड सेंटर से जोड़ा जाएगा। इस केन्द्र के जरिए अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात प्रबन्धन सहित सामान्य प्रशासन में भी मदद मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा शुरू किए गए इस नवाचार के बाद हमने पुलिस के आधुनिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों को पीे छोड़ दिया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिकाधिक जनहितैषी दिखना और व्यवहार करना चाहिए, ताकि आमजन का पुलिस में विश्वास बढ़े और वे अपनी राज्य पुलिस के लिए गौरव महसूस करें। 

राजे ने यादगार स्थित इंटेलीजेंट टै्रफिक मैनेजमेंट सिस्टम का भी रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस लाइन जयपुर में नवनिर्मित 100 की क्षमता वाली बैरक का उद्घाटन किया तथा 200 की क्षमता वाली नई बैरक के लिए आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने पुलिस बैण्ड का प्रस्तुतिकरण भी देखा। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.