Rajasthan के अलवर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2022 11:40:19 AM
The minimum temperature in Rajasthan's Alwar is 7.8 degree Celsius.

जयपुर : राजस्थान के अलवर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अनेक हिस्सों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती रात अलवर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 7.9, करौली में 8.2, चुरू में 8.3, संगरिया में 8.9 और भीलवाड़ा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भी अनेक जगह रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके आसपास दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 26.7 व न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.