केन्द्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने अब इस मामले में अशोक गहलोत पर साधा निशाना, बोल दी ऐसी बात

Samachar Jagat | Monday, 09 Oct 2023 09:29:27 AM
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat now targeted Ashok Gehlot in this matter, said such thing

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जमरावगढ़ में आरएसी के जवान की चाकुओं से गोदकर हत्या होने को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि जमरावगढ़ में आरएसी के जवान की चाकुओं से गोदकर हत्या केवल एक और खूनी वारदात नहीं है। कानून-व्यवस्था के जिम्मेदारों को ऐसे प्रकरणों को सामान्य मान लेने की आदत बन गई है।

नतीजा है कि क्षेत्र में चंद दिनों के भीतर यह तीसरी हत्या है। पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने से स्थानीयजन नाराज थे। राजस्थान का गृह मंत्रालय पुलिस को मुस्तैद बनाने में विफल रहा है।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नाम नहीं लेते हुए इस ट्वीट के माध्यम से एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत के पास ही प्रदेश के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है। 

PC:  thewire 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.