Uttar Pradesh: युवती के साथ कई बार बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी के दिन हुआ ऐसा कि... 

Hanuman | Saturday, 08 Feb 2025 05:21:26 PM
Uttar Pradesh: Had physical relations with the girl many times, then this happened on the wedding day...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद से एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई वार दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

खबरों के अनुसार, यहां नगर क्षेत्र की एक युवती शादी तय होने के बाद परिवार के साथ मैरिज हाल में अपने मंगेतर का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया। इससे युवती के परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आरोपी मंगेतर अपने परिवार के साथ घर से भाग गया था।  पीडि़त युवती ने मंगेतर पर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

 पीडि़त युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि नगर निवासी युवक कुछ साल पहले शादी का झांसा देकर युवती के साथ लव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इसके बाद  युवक ने शादी का झांसा देकर कई वार युवती के साथ दुष्कर्म किया।  

शादी के लिए की गई थी पूरी व्यवस्था 
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती के भाई से शादी का दिन तय किया था। इसके बाद शादी के लिए हॉल बुक कर  किया गया था। युवती के परिजनों ने 6 फरवरी को शादी के लिए हाल बुक कर मंगेतर के परिवार वालों के आने का इंतजार करने लगे। हाल में शादी के पूरी व्यवस्था की गई थी। तय दिन मंगतेर व परिवार के लोग  हाल नही आए। इसके बाद पीडिता के परिवार की ओर से पता किया कि आरोपी मंगेतर अपने परिवार के साथ कहीं फरार हो गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुय कर दी है। 

PC:  ibc24 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.