- SHARE
-
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपका खून खौल उठेगा। यहाँ 14 साल की बच्ची के साथ Sexual Assault की घटना हुई। आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग था जिसने अपने घर में सफाई करने वाली बच्ची का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं मासूम को चुप रहने के लिए आरोपी ने 1500 रुपए भी दिए।
घटना की जानकारी जब उस मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद उस बुजुर्ग ने पुलिस को बुलाया और अपनी जान बचाई।
POCSO Act में मामला हुआ दर्ज
झुंझुनूं कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्ची के दादा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बच्ची आरोपी के क्लिनिक और घर पर अस्थायी रूप से साफ-सफाई का काम करती थी। वारदात के दिन जब बच्ची क्लिनिक पर सफाई करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया /इसके बाद उसे 1500 रुपए देकर अपना मुँह ना खोलने की धमकी दी।
बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग पहले भी बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। लेकिन इस बार बच्ची ने हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी।