Uttar Pradesh : वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का निधन

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2023 05:24:20 PM
Uttar Pradesh :Senior journalist Dinesh Singh passed away

प्रताप गढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रताप गढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि सिंह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे जिनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो रहा था जहां आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली।

उनके पार्थिव शव को आज उनके नगर आवास पर लाया गया है जहां पर उनके अंतिम दर्शन के लिये लोगो की भीड़ लग गयी है। सिह प्रताप गढ़ में रहकर अमर उजाला ,दैनिक जागरण हिदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके है , उनके निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी है और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुयी है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.