Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश का दौर जारी

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2023 07:52:08 AM
Weather Update: Effect of Western Disturbance, rain continues in many states including Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार से एक्टिव हुए विक्षोभ का असर, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में भी देखने को मिज रहा है। जहां राजस्थान के कई जिलों में रात को बारिश हुई है। वहीं दिल्ली एनसीआर में सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है।

इधर जयपुर में भी रातभर बादलों का डेरा लगा रहा और रातभर बारिश होती रही है। हालात यह है की ऐसा लग रहा है जैसे सर्दी एक बार फिर से लौट आई है। सुबह के समय बाइक सवार लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। मौसम विभाग की माने तो विक्षोभ का असर आज भी दिखाई देगा। 

वहीं इस विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते आज उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।
 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.