बर्थडे स्पेशल : अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती है अर्चना पूरण सिंह 

Samachar Jagat | Monday, 26 Sep 2016 09:00:49 AM
birthday special Archana Puran Singh

नई दिल्ली।  एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह छोटे पर्दे की बहुत ही फेमस सेलिब्रिटी हैं। इससे पहले अर्चना पूरण सिंह बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अर्चना को सबसे ज्यादा कॉमेडी शोज में ठहाके लगाने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस, कॉमेडियन और टीवी प्रजेंटर अर्चना पूरन सिंह 26 सितंबर 2016 को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। अर्चना ने 1982 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

अर्चना सबसे पहले फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिसेज ब्रिगेन्जा का रोल निभाने के लिए फेमस हुई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मोहब्बतें', 'बोल बच्चन', 'कृष' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।अर्चना की हंसी का ही कमाल है कि वो आज भी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करती दिख जाती हैं।

अर्चना 18 साल की उम्र में देहरादून से मुंबई ढेर सारे सपने संजोकर आई थीं, लेकिन उन्हें कामयाब होने के लिए 8 साल का कड़ा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अब वो टीवी पर बतौर कॉमेडी जज काफी सफल हो चुकीं हैं और उन्हें लाफ्टर क्वीन का नया नाम मिल चुका है।

अर्चना बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। अपनी कला के अलावा अर्चना और उनके पति परमीत सेठी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। परमीत अर्चना के दूसरे पति हैं। जिससे अर्चना ने 30 जून 1992 को दूसरी शादी की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.