Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन ने किए रामलला के दर्शन, दूसरी बार लगाई हाजिरी

Samachar Jagat | Saturday, 10 Feb 2024 01:26:36 PM
Amitabh Bachchan: Megastar Amitabh Bachchan visited Ramlala, attended for the second time

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को एक बार फिर से रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंच गए। इसके पहले अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी पहुंचे थे। जहां खुद प्रधानमंत्री ने भी उनके साथ में बात की थी और उनके हाल जाने थे। 

वहीं अब शुक्रवार को भी अमिताभ रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंच गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है जिसमें वो राम मंदिर जाते समय भारी सुरक्षा घेरे में देखे जा सकता है। अमिताभ बच्चन को भगवा रंग का कुर्ता पजामा पहने देखा जा सकता है। 

इसके बाद वो मंदिर में दर्शन करने पहुंच जहां उन्होंने हाथ जोड़ रखे हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमिताभ एक आभूषण ब्रांड के नए शोरूम का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश में हैं, जिसके वह ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी कड़ी में वो अयोध्या भी पहुंच गए। 

pc- hanumanimages.com, twitter.com

 

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.