Amitabh Bachchan: बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने और एंजियोप्लास्टी कर खबरें निकली फर्जी, खुद अमिताभ ने किया खंडन

Samachar Jagat | Saturday, 16 Mar 2024 11:33:02 AM
Amitabh Bachchan: News of Big B's hospitalization and angioplasty turned out to be fake, Amitabh himself denied it.

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर शुक्रवार को खबरे तेजी से वायरल हुई, जिसने बॉलीवुड के शहंशाह के फैंस को चिंता में डाल दिया। खबर आई की अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है और उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान यह भी कहा गया कि अस्पताल में बिग बी की एंजियोप्लास्टी की गई है। इसके बाद से यह खबर ट्रेंड होने लगी। फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे। हालांकि बाद में बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने या फिर एंजियोप्लास्टी होने की खबर फर्जी निकली। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बात की पुष्टि खुद अमिताभ बच्चन ने की। इन खबरों के सामने आने के बाद अमिताभ को बेटे अभिषेक के साथ आईएसपीएल मैच के दौरान देखा गया, जहां बिग बी ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को फर्जी बताया। 

pc- amar ujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.