Birthday Special: अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई आलिया भट्ट ने

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 11:28:11 AM
birthday special Alia Bhatt story

जयपुर। अपने क्यूट लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के घर हुआ था। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताते आलिया के बारे में-

* आलिया ने 1999 में आई फिल्म संघर्ष में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। 

* हीरोइन के तौर पर आलिया की पहली फिल्म बेशक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी।

* आलिया कभी नहीं चाहती थी वो अपने पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट के जरिए लॉन्च हों। इसलिए उन्होंने दूसरी 500 लड़कियो के साथ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया था। 

* इस फिल्म में करण ने आलिया के सामने एक शर्त रखी कि फिल्म में काम करना है तो वजन कम करना होगा। करण जौहर ने वजन घटाने की शर्त पर आलिया को सेलेक्ट किया था। इसी वजह से तीन महीने के अंदर उन्होंने अपना 16 किलो वजन कम किया था। 

* आलिया को ना सिर्फ एक्टिंग का शौक है बल्कि वो खाने की भी जबरदस्त शौकीन हैं।

* आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक उम्दा सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में वो अपनी सिंगिंग का जौहर भी दिखा चुकी हैं।

* बॉलीवुड में डेब्यू के चंद सालों के अंदर ही आलिया हर निर्देशक और हीरो की पहली पसंद बन गई हैं। उनकी जोड़ी को हर हीरो के साथ पसंद किया जाता है।

* आलिया अभी तक वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, रणदीप हूडा, शाहरुख खान और फवाद खान के साथ काम कर चुकी हैं।

* अभी हाल ही में आलिया और वरुण धवन की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ रिलीज हुई है। फिल्म की काफी प्रसंशा की जा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 5 दिन में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.