Birthday Special: केवल 37 रुपए लेकर घर से निकले थे अनुपम खेर, इस प्रकार बॉलीवुड में बनाई विशेष पहचान 

Hanuman | Friday, 07 Mar 2025 06:47:58 PM
Birthday Special: Anupam Kher left home with only 37 rupees, this is how he made a special identity in Bollywood

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। आज 70 वर्ष के हो चुके अनुपम खेर का जन्म आज ही के दिन यानी 07 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको इस बॉलीवुड अभिनेता से जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। 

शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले अनुपम खेर के पिता पुष्कर नाथ हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में क्लर्क थे। अपनी स्कूली शिक्षा शिमला के डीएवी स्कूल करने के बाद अनुपम खेर ने शिमला के संजौली स्थित सरकारी कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।

हालांकि चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में भारतीय रंगमंच का अध्ययन करने के लिए अनुपम खेर ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। साल 1978 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक करने के बाद ये अभिनेता रंगमंच से जुड़ गए। इसके बाद 80 के दशक में अभिनेता बनने का सपना लिए हुए उन्होंने मुंबई का रूख किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता केवल 37 रुपए लेकर सपनों के शहर मुंबई आया था। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 

प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी थी कई रातें
आपको बता दें कि मुंबई में उन्हें कई रातें प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी थी। अनुपम खेर के पास मुंबई आने के बाद तीन साल तक कोई काम नहीं था। बतौर अभिनेता अनुभम खेर को साल 1982 में प्रदर्शित फिल्म आगमन में अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। 

PC:  khabaruttarakhand
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.