एक सप्ताह बाद फिर से शुरू होगा IPL 2025! राजीव शुक्ला ने बोल दी ये बात

Hanuman | Friday, 09 May 2025 03:36:01 PM
IPL 2025 will start again after a week! Rajiv Shukla said this

खेल डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खुशखबरी आई है। अब आईपीएल को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि आईपीएल एक सप्ताह बाद फिर से शुरू हो सकता है। राजीव शुक्ला ने इस प्रकार की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल आईपीएल एक हफ्ते के लिए निलंबित है, बाद में स्थिति देखकर, चर्चा कर के निर्णय लेंगे कि बचे हुए मैच कैसे करवाना है। 

खबरों के अनुसार, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जब पूछा गया कि आईपीएल मैच भारत में होंगे या विदेश में? इस पर शुक्ला ने कहा कि हम सभी हितधारकों से बात करेंगे और तय करेंगे कि मैच कैसे आयोजित किया जाए। 

इस दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने ये भी बोल दिया कि  विदेशी खिलाड़ी खुद तय करेंगे कि वे एक सप्ताह के लिए यहां रहना चाहते हैं या अपने देश वापस जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि आईपीएल स्थगित होने के बाद बचे हुए मैचों का फिर से कार्यक्रम तय किया जाएगा।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.