Bollywood: रामायण के बाद इस फिल्म में देखने को मिलेगी गोविल-दीपिका की जोड़ी 

Samachar Jagat | Friday, 06 Oct 2023 02:21:42 PM
Bollywood: After Ramayana, Govil-Deepika pair will be seen in this film

इंटरनेट डेस्क। सुपर हिट टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम और मां सीता के किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया का एक फिर से अभिनय देखने को मिलेगा। ये दोनों कलाकार 36 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

टीवी का लोकप्रिय सीरियल रामायण वर्ष 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसमें  अरुण गोविल ने भगवान श्री राम और दीपिका चिखलिया ने सीता माता के रूप में शानदार अभिनय दर्शकों को दिखाया था। रामायण की ये जोड़ी अब एक फिल्म में नजर आएगी।

इस फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने फिल्म से जुड़ा एकबीटीएस वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसमें ये अभिनेत्री अरुण गोविल के साथ नजर आ रही है। प्रशंसकों को अब उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

PC: indiatimes



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.