Bollywood News : माधुरी दीक्षित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किया रोमांटिक डांस

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 10:27:24 AM
Bollywood News :  Madhuri Dixit did a romantic dance with Sidharth Malhotra

मुंबई |  बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन के गाना पहला पहला प्यार है पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डांस किया है। माधुरी दीक्षित अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत डांसर भी हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।

दोनों इस वीडियो में फिल्म'हम आपके हैं कौन’के गाने पहला-पहला प्यार है’पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांस बेहद रोमांटिक हैं। दोनों का यह रोमांटिक डांस फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा,'सिद्धार्थ के साथ डांस करना जारी है। यह बहुत ही मजेदार था। इसमें इतना अच्छा पार्टनर बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया'। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.