Lok Sabha Elections: इस कारण राजस्थान के दो दिग्गज अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

Samachar Jagat | Friday, 26 Apr 2024 09:54:26 AM
Lok Sabha Elections: Due to this, the reputation of two stalwarts of Rajasthan, Ashok Gehlot and Vasundhara Raje, is at stake.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौडगढ़़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। आज प्रदेश की इन 13 सीटों पर हो रहे मतदान से कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें राजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे शामिल हैं।

भले ही ये दोनों दिग्गज लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हो, लेकिन इन दोनों दिग्गजों की अपने बेटों के कारण सांख दांव पर लगी हुई है। अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालोर-सिरोही ओर वसुंधरा राजे का बेटा दुष्यंत सिंह झालावाड़ लोकसभा सीटे चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान के इस दोनों दिग्गजों ने अपने बेटों के समर्थन में जमकर प्रचार किया है। वसुंधरा राजे ने तो इस बार पूरा ध्यान अपने बेटे के प्रचार में लगाया है। वह भाजपा की अन्य चुनावी सभाओं में कम ही नजर आई हैं। उन्होंने बेटे का जमकर प्रचार किया है। 

परिवार ने किया है वैभव गहलोत का प्रचार
दूसरी ओर अशोक गहलोत ने अन्य कांग्रेस उम्मीदवार के साथ ही वैभव गहलोत का जमकर प्रचार किया है। उन्होंने अपने बेटे के समर्थन में अनगिनत जनसभाएं की हैं। अशोक गहलोत  के पूरे परिवार ने वैभव गहलोत का प्रचार किया है।  वैभव गहलोत की पत्नी ने भी उनके समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की है। 

इनसे है वैभव गहलोत और दुष्यंत सिंह का मुकाबला
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जालोर-सिरोही सीट लोकसभा सीट से भाजपा के लुंबा राम चौधरी मुकाबला है। दूसरी ओर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां सीट से कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया से मुकाबला होगा।
PC: jagran 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.