बॉलीवुड स्टार Salman Khan के घर फायरिंग मामले में Rajasthan से गिरफ्तार हुआ पांचवां आरोपी

Samachar Jagat | Tuesday, 07 May 2024 02:30:20 PM
Fifth accused arrested from Rajasthan in the firing case at Bollywood star Salman Khan's house

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करने वाला पांचवां आरोपी भी अब गिरफ्तार हो गया है।

खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से इस मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। इस पर दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे देने के साथ ही रेकी करने में सहायता करने का आरोप। अब मोहम्मद चौधरी को मायानगरी मुंबई लाया जा रहा है। इसे यहां पर कोर्ट में पेशकर हिरासत की मांग की जाएगी। 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थिति घर के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने सलमान के घर पर पर भी फायरिंग की थी।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.