Mahabharata: एसएस राजामौली 10 पार्ट्स में बनाएंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत'

Samachar Jagat | Thursday, 11 May 2023 10:50:27 AM
Mahabharata: SS Rajamouli will make his dream project Mahabharata in 10 parts

इंटरनेट डेस्क। एसएस राजामौली का नाम आते ही सब एक बड़ी फिल्म की कल्पना करने लगते है और उसका कारण यह है की वो जाने ही इस चीज के लिए जाते है। उनकी फिल्म फिल्म ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर जीतकर पूरी दुनिया में डंका बजा दिया है। उनकी बाहुबली भी एक ऐसी फिल्म है जो आज तक सबके दिलों दिमाग पर छाई हुई है।

लेकिन अब वो एक और बड़ी फिल्म बनाने का मन बना चुके है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एसएस राजामौली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को भी बनाना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था की वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते है। 

राजामौली का कहना है की अभी महाभारत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हूं। उन्होंने कहा की मैं 4-5 फिल्में बनाने के बाद ही महाभारत पर काम शुरू करूंगा। महाभारत को अपने अंदाज में बताउंगा। इसके बाद ही इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाऊंगा। इसे मैं 10 पार्ट्स की फिल्म में बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं।

pc- amarujala



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.