अब इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे Akshay Kumar

Samachar Jagat | Monday, 30 Oct 2023 12:59:14 PM
Now Akshay Kumar will work in this action thriller film

 इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। अब अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

खबर ये है कि अक्षय कुमार अब एक्शन थ्रिलर फिल्म साइको में काम करते नजर आएंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी निर्मित फिल्म साइको में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जाएगा। साइको एक्शन थ्रिलर फिल्म  में अक्षय कुमार साइको इंसान का किरदार निभाते नजर आएंगे।

इस फिल्म की शूटिंग 2024 की शुरुआत में शुरू होगी, इसे 40 दिन के एक शेड्यूल में स्टार्ट टु फिनिश शूट किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का अभिनय हाल ही  में ओएमजी 2 में देखने को मिला था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को नहीं मिला था। 

PC:  caknowledge



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.