अब इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी Kangana Ranaut

Samachar Jagat | Saturday, 28 Oct 2023 12:20:23 PM
Now Kangana Ranaut will show her acting skills in this film

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। दर्शकों को इनकी फिल्म का इंतजार रहता है। अब ये अभिनेत्री तनु वेड्स मनु 3 में काम करती नजर आएंगी।

गौरतलब है कि इस अभिनेत्री की फिल्म तनु वेड्स मनु वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इनके ऑपोजिट आर माधवन नजर आए। दोनों के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद साल 2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटन्र्स भी हिट साबित हुई थी।

इस फिल्म की तीसरी फे्रंचाइजी को लेकर अब कंगना रनौत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग प्रारंभ होगी। 

कंगना रनौत की गितनी आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। उनका कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय देखने को मिल चुका है। अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। 

PC: ndtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.