Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, अक्षय कुमार ने जताया दुख

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Aug 2023 12:35:18 PM
Pankaj Tripathi Father Death: Actor Pankaj Tripathi's father passed away, Akshay Kumar expressed grief

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में अपने काम के दम पर पहचान बना चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें की की उनके पिता का नाम बनारस त्रिपाठी है और उनके निधन के बाद पंकज त्रिपाठी का परिवार सदमे में डूब गया है। इधर पिता के निधन की खबर सुनने के बाद पंकज त्रिपाठी गोपालगंज चल गए।

इधर अक्षय कुमार ने भी पंकज के पिता के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए उनके पिता के आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन की खबर सुनने के बाद ट्विटर पर लिखा- मेरे मित्र और सह कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुख हुआ। मां बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दे,. ओम शांति।

बता दें कि अक्षय और पंकज ने हाल ही में ओएमजी 2 में एक साथ काम किया है। दोनों ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार की तरफ से एक ऑफशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए पिता के निधन की खबर दी गई।

pc- koimoi.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.