Ramayana: ऋतिक के बाद रामायण में 'रावण' बनने से यश की भी ना, लीड रोल में नजर आएंगे ये कपल्स!

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Jun 2023 11:42:36 AM
Ramayana: After Hrithik becoming 'Ravana' in Ramayana, even Yash's fame, these couples will be seen in the lead role

इंटरनेट डेस्क। रामायण पर बनी फिम्म ’आदिपुरुष’ के चर्चे इस समय खूब हो रहे है। ऐसी ही एक फिल्म बॉलीवुड में पिछले काफी समय से बनाए जाने की भी चर्चा है। यह फिल्म भी रामायण पर ही बेस्ड होगी और चर्चा है की ’दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके नितेश तिवारी ही इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे है।

इस बीच चर्चा यह भी है नितेश की रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले है। लेकिन फिल्म में रावण का किरदार कौन निभाए ये फाइनल नहीं हो पा रहा है। पहले चर्चा थी की केजीएफ फेम यश को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और रिपोर्ट्स में कहा गया कि मेकर्स और यश के बीच रावण के किरदार का लेकर बात भी हो गई थी। लेकिन अब इस रोल के लिए यश ने भी ना कह दिया है।

अब ताजा रिपोर्ट्स की माने तो यश ने नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार करने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें, इससे पहले नितेश की रामायण में ऋतिक रोशन के रावण बनने की भी रिपोर्ट्स सामने आई थी। लेकिन बाद में कहा गया कि डेट्स की वजह से वो भी ये रोल नहीं निभा पाएंगे।

pc- navbharat
 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.