Salman Khan के पास है 2900 करोड़ की संपत्ति, फिर भी नहीं छोड़ते हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट, ये है कारण 

Samachar Jagat | Monday, 15 Apr 2024 12:55:37 PM
Salman Khan has assets worth Rs 2900 crores, still does not leave Galaxy Apartment, this is the reason

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान का मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट चर्चा में आ गया है। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार को हवा में तीन राउंड फायरिंग हुई है। बाइक हमलावर फायनिंग कर मौके से फरार हो गए। इस हमले को लेकर अभी तक कई खुलासे हो चुके हैं। 

मुंबई के ब्रांदा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही सलमान खान रहते हैं। इससे बॉलीवड के इस अभिनेता को विशेष लगाव है। इसी कारण तो 2900 करोड़ की नेटवर्थ होने के बावजूद भी सलमान खान इसे नहीं छोड़ते हैं।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस कारण से सलमान खान ये अपार्टमेंट नहीं छोडऩा चाहते हैं। इस बात का खुलासा बॉलीवुड के इस दबंग स्टार ने एक शो के दौरान खुद ही किया था। उन्होंने बताया था वह अपनी मां सलमा खान के प्यार के कारण इस अपार्टमेंट में ही रहना पसंद करते हैं। उन्होंने साल 2009 में फराह खान के एक टीवी शो के दौरान ये बात की थी। 

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.