Tiger-3: सलमान की Tiger-3 में नजर आएंगे शाहरुख खान, फुल एक्शन मोड में दिखाई देंगे दोनो

Samachar Jagat | Friday, 27 Oct 2023 12:35:01 PM
Tiger 3: Shahrukh Khan will be seen in Salman's Tiger 3, both will be seen in full action mode.

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक्शन पैक्ड फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर आपने देखा ही होगा बस अब इंतजार है तो फैंस को फिल्म रिलीज होने का। लेकिन इस फिल्म में सलमान के साथ साथ शाहरुख के फैंस को भी मजा आने वाला है। 

ऐसा इसलिए की इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले है। जिस तरह फिल्म पठान में सलमान खान दिखाई दिए थे। उसी तरह फिल्म में शाहरुख खान भी दिखाई देंगे।  पठान में एक साथ धूम मचाने के बाद शाहरुख खान और सलमान खान फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाहरुख खान टाइगर 3 में फुल एक्शन मोड में दिखाई देने वाले हैं। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ शाहरुख खान का एक कैमियो होगा जिसे एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन सीन नाम दिया गया है। इस सीन को अप्रैल के आखिर में मुंबई में सात दिनों तक शूट किया गया था।

pc- ndtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.